फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः कोविड सुपर स्पेशियलिटी की सुविधा से लैस होगा एसएन, बढ़ेंगे आईसीयू वेंटीलेटर

Wed, 26 Aug 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • 22 बाइपैप मशीन और 25 एचएफएनसी मशीन की होगी खरीद, कार्ययोजना तय
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएन मेडिकल कॉलेज को कोरोना वायरस के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए कोविड सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के तौर पर विकसित किया जा रहा है। यहां पर 85 बेड का आईसीयू बनाया जाएगा। इसमें 30 वेंटीलेटर की भी सुविधा होगी। इसके अलावा 20 बाइपैप मशीनें और 25 एचएफएनसी मशीनों की खरीद की जाएगी। शासन का निर्देश आने के बाद प्राचार्य ने बैठक कर इसकी कार्ययोजना तय की है।
विज्ञापन


अभी एसएन में 40 बेड का ही आईसीयू है। इसमें 45 बेड और बढ़ाने के लिए कहा। 30 वेंटीलेटर के अलावा 25 एचएफएनसी मशीन अैर 20 बाइपैप मशीन की भी खरीद की जाएगी। आइसोलेशन वार्ड में भी 30 और बेड बढ़ाने को कहा है। अभी एसएन के पास 200 बेड की ही सुविधा है।

30 बेड बढ़ने पर यहां 230 मरीजों को एक साथ भर्ती किया जा सकता है। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि 85 बेड के आईसीयू और बाईपैप, एचएफएनसी मशीनों की खरीद की जाएगी। शासन का निर्देश आने के बाद तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुविधाओं के लिहाज पर केजीएमयू लखनऊ और पीजीआई लखनऊ के बाद एसएन का स्थान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के जिलों के मरीजों को भी मिलेगी सुविधा
एसएन कॉलेज के कोविड सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए बेहतर सुविधाएं की जा रही हैं। इस सुविधा पर अलीगढ़, हाथरस, मैनपुरी, मथुरा, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, इटावा समेत अन्य जिलों के सभी गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। 

अतिरिक्त चिकित्सकों की टीम भी रहेगी तैयार
आईसीयू और आइसोलेशन में बेड बढ़ाने के साथ ही अतिरिक्त चिकित्सकीय टीम भी बनाई जाएगी। इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस टीम में एनेस्थीसिया विभाग, मेडिसिन विभाग, बाल रोग, वक्ष एवं क्षय रोग विभाग और पैथोलॉजी विभाग, रेडियो डायग्नोसिस विभाग के चिकित्सक शामिल रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें