फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Mathura: वृद्ध की मौत, 31 नए केस मिले, दो हजार के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Wed, 26 Aug 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

औरंगाबाद निवासी 70 वर्षीय वृद्ध को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था,
जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इलाके को सैनिटाइज करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से एक और वृद्ध की मौत हो गई। जनपद में अब कोरोना से मृतकों की संख्या 53 हो गई। वहीं शाम को आई रिपोर्ट में 31 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रतिों का आंकड़ा 1993 पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन


औरंगाबाद निवासी 70 वर्षीय वृद्ध को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। मंगलवार को आई रिपोर्ट में आन्यौर निवासी 75 वर्षीय वृद्ध, 10 वर्षीय बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फरह की 28 वर्षीय युवती, शाहपुर की 26 वर्षीय युवती, राया का 59 वर्षीय व्यक्ति और 59 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिले है। 

ये भी पढ़ें- Corona In Agra: 40 नए केस और मिलेने से आंकड़ा 2592 पहुंचा, युवाओं में संक्रमण अधिक
विज्ञापन


वहीं चौमुंहा की 45 वर्षीय महिला, जयसिंह पुरा का 30 वर्षीय व्यक्ति, अवेरनी का 65 वर्षीय वृद्ध, 30 वर्षीय व्यक्ति, 25 वर्षीय युवक, 12 वर्षीय बालिका, 10 वर्षीय बालिका, आठ वर्षीय बालक, 60 वर्षीय वृद्धा, 18 वर्षीय युवक, 73 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कृष्णा नगर का 30 वर्षीय युवक, पुलिस लाइन का 45 वर्षीय पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिला है।
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं जिला जेल में 36 वर्षीय व्यक्ति, 25 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय बंदी भी कोरोना संक्रमित मिले। नारायण आश्रम में 60 वर्षीय वृद्ध, महिला आश्रम में 56 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय वृद्धा, मथुरा का 62 वर्षीय व्यक्ति, सुरीर का 71 वर्षीय वृद्ध,  महोली रोड का 20 वर्षीय युवक, कृष्णा नगर का 72 वर्षीय वृद्ध और आगरा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें