फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर कर रहीं जिले का नाम रोशन- अमृता सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिले के कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भोगांव में स्मार्ट क्लासेज का शुभारंभ हो गया। शुभारंभ जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) अमृता सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में अब पीछे नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां आगे बढ़कर जिले का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भोगांव में स्मार्ट क्लासेज का शुभारंभ करते हुए मुख्यअतिथि जिला समन्वयक अमृता सिंह ने कहा कि स्मार्ट क्लास शुरू होने से छात्राओं को तकनीकि ज्ञान मिल सकेगा। उन्होंने यहां तैनात शिक्षिकाओं से कहा कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिकाएं किसी से कम नहीं हैं, उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि बेटियों को अब किसी से कम आंकने की जरूरत नहीं है बेटिया शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य यहां तक कि देश की सीमा पर देश की रक्षा में भी काम कर रही हैं। इस अवसर पर वार्डन सुधा यादव, नवीन प्रताप सिंह, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
महिला कांस्टेबलों को किया सम्मानित
बेवर। राष्ट्रीय बालिका दिवस कस्बा स्थित शहीद स्मृति मेला मंच एवं सर्वजन विकास प्रदर्शनी में थाना बेवर की दो महिला कॉन्स्टेबल माधुरी और किरन को सम्मानित किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया ने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिला कांस्टेबल माधुरी ने कहा देश का प्रत्येक बच्चा लड़का हो या लड़की दोनों महत्वपूर्ण हैं और देश का भविष्य हैं। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार ने कहा बालिकाओं को समाज में उचित स्थान देना चाहिए। इस मौके पर रामनिवास शुक्ला, डॉ. महेंद्र दत्त गुप्ता, इंजी. अंकुल गुप्ता, इंजी, विजेंदर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें