फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी आगरा:  सीवर हो या पानी, अधूरे पड़े हैं प्रोजेक्ट;  जिलाधिकारी ने लगाई फटकार

Fri, 20 Oct 2023 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

डीएम ने एसीएम तृतीय से पश्चिमपुरी, दहतोरा और आवास विकास काॅलोनी क्षेत्रों में सीवेज कार्यों की जांच कराई थी, जिसमें सड़कों की खुदाई के बाद इंटरलॉकिंग और बिटुमिन नहीं पाया गया।
 
विज्ञापन
Agra: सीवर लाइन के लिए खोदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली अधूरी योजनाओं की समीक्षा की। जलनिगम की निर्माण इकाई की ओर से वेस्टर्न सीवेज जोन में अधूरे काम पर कड़ी फटकार लगाई। संबंधित इंजीनियर को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने एसीएम तृतीय से पश्चिमपुरी, दहतोरा और आवास विकास काॅलोनी क्षेत्रों में सीवेज कार्यों की जांच कराई थी, जिसमें सड़कों की खुदाई के बाद इंटरलॉकिंग और बिटुमिन नहीं पाया गया।
विज्ञापन


जलनिगम की ही आगरा पेयजल आपूर्ति फेज-3 और फेज-4 की समीक्षा में बताया गया कि फरवरी 2022 में काम पूरा होना था, लेकिन अब भी 91 फीसदी हो पाया है। 80 हजार लोगों को इस योजना से पानी मिलना था। डीएम ने इस पर दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए। जलनिगम की ही नमामि गंगे इकाई और ग्रामीण जलापूर्ति के काम अधूरे पाए जाने और भ्रमित करने वाली सूचना देने पर इंजीनियरों को फटकारा। कहा गया कि दयालबाग में ग्रामीण इकाई काम कर रही है, जहां की शिकायतें लगातार पहुंच रही हैं।

ये भी पढ़ें -  यूपी: पिता को नहीं आई शर्म, अपनी ही नाबालिग बेटी संग की घिनौनी करतूत; हकीकत जान खौल उठेगा खून
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में आवास विकास, सेतु निगम, निर्माण निगम, मेट्रो, नगर निगम के कामों की समीक्षा के साथ सीएमआईएस पोर्टल पर प्रगति का ब्योरा अपडेट करने को कहा। बैठक में सीडीओ ए मनिकंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें