फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति की पिच पर छोटे दल क्लीन बोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले की सियासत में एक बार फिर से छोटे दल राजनीति की पिच पर क्लीन बोल्ड हो गए। वे किसी भी सीट पर अपनी चुनौती पेश नहीं कर सके। चुनाव मैदान में ऐसे दलों से उतरने वाले प्रत्याशियों को अंगुलियों पर गिनने लायक वोट ही मिल सके।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से प्रमुख दलों के अलावा छोटे दलों से 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। इसमें आम आदमी पार्टी से तीनों विधानसभा से अपने प्रत्याशी उतारे। जबकि आजाद समाज पार्टी, राष्ट्रीय, सूर्य प्रकाश पार्टी, बहुजन मुक्ति पार्टी ने कासगंज विधानसभा से, इंडिया जनशक्ति पार्टी ने कासगंज व अमांपुर से, जन अधिकार पार्टी ने अमांपुर व पटियाली से, राष्ट्रीय बैकवर्ड पार्टी, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, मौलिक अधिकार पार्टी ने पटियाली विधानसभा से अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे, लेकिन इनमें से कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझाने में कामयाब नहीं हो पाया। जिससे इन प्रत्याशियों को मतदाताओं ने पूरी तरह से नकार दिया। इनमें से कोई प्रत्याशी जीतना तो दूर की बात रही। किसी भी सीट पर उपविजेता तक नहीं बन पाए।
विज्ञापन

छोटे दलों के प्रत्याशियों को मिले वोट
कासगंज
इंडिया जनशक्ति पार्टी अवधेश 535
आम आदमी पार्टी मानपाल कश्यप 533
बहुजन मुक्ति पार्टी रूबी 527
आजाद समाज पार्टी प्रभुदयाल 276
राष्ट्रीय सूर्यप्रकाश पार्टी इंद्रपाल 191
अमांपुर
जन अधिकार पार्टी अर्जुन सिंह 1096
आम आदमी पार्टी मनोज राजपूत 545
इंडिया जनशक्ति पार्टी आशीष कुमार 180
पटियाली
जन अधिकार पार्टी विवेक 2224
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी गिरीश चंद्र 802
मौलिक अधिकार पार्टी कमलेश कुमार 727
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी मीरा रानी 258
आम आदमी पार्टी युसुफ पठान 229
राष्ट्रीय बैकवर्ड पार्टी कल्लू सिंह 180
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें