फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला सहित छह लोग घायल

Sat, 04 Nov 2023 10:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान महिला सहित छह लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
थाना खंदौली, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों से महिला सहित छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।   

विज्ञापन


घटना खंदौली थाना क्षेत्र के वुर्ज पैंतखेड़ा गांव की है। गांव निवासी हरवीर की पत्नी सुमन देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पति हरवीर सिंह, बेटे अनंत और आर्यन के साथ खेत पर थे। इसी समय गांव के विजय सिंह, लव, धीरज आदि अपना ट्रैक्टर हमारे खेत से निकालने लगे। इस पर पति और बेटों ने मना किया। इसके बाद विजय सिंह और उसके पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। साथ ही लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दिया।  

यह भी पढ़ेंः- रील ने ले ली जान: चलते ट्रैक्टर से नीचे उतरा किशोर, संतुलन खोकर गिरा; ऊपर से गुजर गया ट्रैक्टर और रोटावेटर
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हरवीर, आर्यन और अनंत घायल हो गए। वहीं, विजय सिंह पक्ष का आरोप है कि वह अपने खेत पर काम कर रहे थे। इस समय हरवीर और उसके बेटे अनंत, आर्यन और सुमन ने उन पर हमला कर दिया। हमले में विजय सिंह, मुंद्रा देवी और लव घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें