फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान से सोने की छह चेन हुईं चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में बाटा वाली गली स्थित एक सराफ की दुकान पर ग्राहक बनकर आईं तीन महिलाओं ने छह चेन चुरा लीं। महिलाओं के जाने के बाद शक होने पर जब व्यापारी ने सीसीटीवी देखे तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ला अग्रवाल निवासी श्याम सिंह वर्मा आगरा रोड बाटा वाली गली में सराफ की दुकान किए हैं। बृहस्पतिवार शाम उनकी दुकान पर तीन महिलाएं आईं। दुकान पर मौजूद श्याम के भाई से कान के टॉप्स दिखाने के लिए कहा, इस बीच महिलाओं ने दुकानदार का ध्यान भटकाना शुरू कर दिया। कई टॉप्स देखे लेकिन अंत में दुकान से बिना कुछ खरीदारी किए ही चली गईं।
शक होने पर श्याम ने जब दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो कैमरे में नजर आ रहा था कि एक महिला ने काउंटर के अंदर रखे एक बॉक्स से सोने की चेन की थैली चोरी कर ली। चोरी इतनी सफाई से की गई कि वहां बैठे दुकानदार को इसकी भनक तक नहीं लगी। श्याम वर्मा ने बताया कि थैली में सोने की छह चेन रखी हुईं थीं। जिनका वजन करीब 100 ग्राम होगा। तहरीर मिलने के बाद इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें