फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: मकान में चल रहा था सट्टे का खेल, पुलिस ने मारा छापा; 9.17 लाख रुपये के साथ 6 गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 10:15 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ईदगाह कुतलूपुर में एक मकान में संचालित सट्टे के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 9.17 लाख रुपये नकद, 286 पर्चियां, डायरी और अन्य सामग्री बरामद की गई है।
 
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ईदगाह कुतलूपुर में एक मकान में सट्टे के लिए रकम लगाई जा रही थी। सूचना पर पहुंची रकाबगंज पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: भाजपा की नई टीम ने बदला सियासी गणित, कई दिग्गजों के टूट गए अरमान; कुछ चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी


डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि दीपक के मकान में सट्टे की जानकारी मिली थी। एसीपी सदर राम प्रवेश गुप्ता के नेतृत्व में टीम भेजी गई। छह आरोपियों को पकड़ा गया। उनसे 9.17 लाख रुपये, 286 पर्ची, डायरी, पेन बरामद किए। पर्चियों पर लोगों की रकम लिखी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें -  ऐतिहासिक फूलों का ताजिया: रातभर चली जियारत और मांगी गईं मन्नतें, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक; शहरभर में निकलेंगे जुलूस


आरोपियों में ईदगाह कटघर निवासी दीपक, आवास विकास काॅलोनी निवासी योगेश, सिरकी मंडी निवासी दीपक, ईदगाह निवासी मनीष, राज नगर निवासी जाकिर और धनाैली निवासी वकील हैं। दीपक पर पहले से 6 प्राथमिकी दर्ज है। 


ये भी पढ़ें -  DL: डाक में गुम हो रहे ड्राइविंग लाइसेंस, दोबारा पाने के लिए फिर देने पड़ रहे 400 रुपये; अधिकारी नहीं कर रहे सुनावई

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें