फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पर्चे पर लिखा था 'अर्जेंट', फिर भी ढाई घंटे लाइन में तड़पती रही गर्भवती; महिला अस्पताल का ऐसा है हाल

Fri, 26 Jun 2026 10:09 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

लेडी लायल अस्पताल में सात माह की गर्भवती महिला को पर्चे पर 'अर्जेंट' लिखे होने के बावजूद अल्ट्रासाउंड के लिए घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ा। इस दौरान उसे प्रसव पीड़ा होने लगी, जिसके बाद परिजन अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उसे घर ले गए।
विज्ञापन
गर्भवती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के लेडी लायल (महिला अस्पताल) की लचर व्यवस्था के कारण बृहस्पतिवार को एक गर्भवती महिला की जान आफत में पड़ गई। उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भीड़ में खड़े होने के दौरान अचानक पीड़ा होने लगी। साथ आई मां भी परेशान हो गईं। बाद में पीड़ा कम होने पर परिजन घर ले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: भाजपा की नई टीम ने बदला सियासी गणित, कई दिग्गजों के टूट गए अरमान; कुछ चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी


वाटरवर्क्स निवासी सात महीने की गर्भवती पूनम अपनी मां मंजू के साथ अल्ट्रासाउंड कराने आई थीं। पर्चे पर अर्जेंट लिखे होने के बावजूद उन्हें ढाई घंटे तक भीड़ में खड़े रहना पड़ा। सुबह 10 बजे लाइन में लगने के बाद 11 बजे पर्चा बना। दोपहर डेढ़ बजे तक अल्ट्रासाउंड न होने से पूनम को प्रसव पीड़ा होने लगी। बेटी की खराब होती हालत देख मंजू नाराज हो गईं और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। करीब ढाई घंटे बाद जैसे-तैसे अल्ट्रासाउंड हुआ, जिसमें बच्चा सुरक्षित मिला। इसके बाद मां रोती हुई बेटी को घर ले गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ऐतिहासिक फूलों का ताजिया: रातभर चली जियारत और मांगी गईं मन्नतें, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक; शहरभर में निकलेंगे जुलूस
विज्ञापन



रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एके सियाल ने बताया कि उनकी ड्यूटी तीन दिन लेडी लायल और तीन दिन जिला अस्पताल में रहती है। दूसरे डॉक्टर के पोस्टमार्टम ड्यूटी पर होने से बुधवार को काम प्रभावित रहा, जिससे बृहस्पतिवार को भीड़ ज्यादा आ गई। अकेले 50-60 अल्ट्रासाउंड करने पड़े। पूनम की स्थिति नाजुक देख तुरंत जांच की, जिसमें बच्चा सामान्य है। भीड़ संभालने के लिए मेडिकल कॉलेज से भी डॉक्टर बुलाए जाने चाहिए।

ये भी पढ़ें -  UP: मुहर्रम के जुलूस में हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, करंट लगने से एक की मौत; चार झुलसे


वहीं अस्पताल की अधीक्षक डॉ. पुष्पलता ने मामले को बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि रेडियोलॉजिस्ट की कमी को लेकर शासन स्तर पर पत्राचार किया जाएगा। मरीजों और गर्भवती माताओं की सहूलियत के लिए मेडिकल कॉलेज से संपर्क कर अतिरिक्त डॉक्टरों की मांग की जा रही है। 

ये भी पढ़ें -  DL: डाक में गुम हो रहे ड्राइविंग लाइसेंस, दोबारा पाने के लिए फिर देने पड़ रहे 400 रुपये; अधिकारी नहीं कर रहे सुनावई

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें