एक टीम मामले में संदिग्धों से पूछताछ व अन्य जांच का कार्य करेगी। एक टीम संदिग्ध की पहचान व तलाश के कार्य में रहेगी। तीसरी टीम संदिग्ध लोगों से पूछताछ का क्रम जारी रखेगी। पर्यवेक्षण का कार्य आईपीएस संकल्प शर्मा को सौंपा गया है। वह प्रकरण की दैनिक प्रगति से सभी सदस्यों को अवगत कराएंगे।
डीएनए जांच के लिए संदिग्धों की सूची तैयार
नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में एसआईटी अभी तक करीब 364 लोगों की डीएनए जांच करा चुकी है। जानकारी के अनुसार एक बार फिर मामले में कुछ संदिग्ध लोगों की सूची तैयार की गई है। जिन लोगों की दोबारा डीएनए जांच कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार करीब 58 लोगों के नाम की एक सूची बनी है। जिस पर एक टीम पूछताछ व डीएनए जांच कराने का कार्य करेगी।