फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सिरफिरे की हरकत ने उड़ाए होश, युवती के मंगेतर को भेज दिए ऐसे फोटो, सदमे में है परिवार

Sun, 05 Mar 2023 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना शाहगंज में पीड़ित युवती की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। आरोपी युवक ने पहले भी उसका एक रिश्ता तुड़वा दिया था।
 
विज्ञापन
man demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज की युवती शोहदे से परेशान है। युवती का रिश्ता तय हो गया है। युवक उस पर रिश्ता तोड़ने का दबाव बना रहा है। मंगेतर को इंस्टाग्राम पर चैट करके धमका रहा है। युवती के फोटो भी भेज दिए हैं। पहले भी एक बार रिश्ता तुड़वा दिया था। अब फिर से हरकत की है। इससे पीड़ित परिवार सदमे में हैं। युवती की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

पुलिस आयुक्त से की शिकायत

शाहगंज की रहने वाली युवती की मां ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। प्रार्थनापत्र देकर कहा कि बेटी का रिश्ता तय हो गया है। डेढ़ महीने बाद शादी की तारीख सुनिश्चित हुई है। रिश्तेदार युवक दामाद को भड़का रहा है। उससे इंस्टग्राम पर चैट करता है। बेटी और परिवार के बारे में गलत बातें कर रहा है। उसने बेटी की आपत्तिजनक तस्वीरें भी ले रखी हैं। इस बारे में दामाद ने उन्हें बताया।

ये भी पढ़ें -  Mainpuri: 'नपुंसक है पति', सुहागरात पर पति का सच जान शोर मचाने लगी दुल्हन, रात में पहुंची थाने, हुआ ये फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्ता तोड़ने की दे रहा धमकी

रिश्ता नहीं तोड़ने पर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। इससे पहले भी आरोपी रिश्ता तुड़वा चुका है। ससुरालियों को तस्वीरेें भेज दी थीं। धमकी दी थी। इससे रिश्ता टूट गया था। अब फिर से वही हरकत कर रहा है। पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना शाहगंज में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें