आगरा में दवा लेने आई महिला से वैद्य ने बलात्कार किया और कानों के कुंडल व नकदी छीन ली। महिला की चीखपुकार पर राहगीर को आता देख आरोपी भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका है।
मथुरा जिले की रहने वाली महिला गुरुवार को अछनेरा थाना के ग्राम सांधन का रहने वाला डब्बू बाबा, जो कि वैद्य हैं, के यहां दवा लेने आई थी। महिला ने वैद्य के पास फोन किया तो उसने खेत पर होने की कहकर अपने पास बुला लिया।
महिला के मुताबिक वैद्य उसे झोपड़ी में दवा के बहाने ले गया और उससे बलात्कार किया। आरोप है कि डब्बू बाबा ने गर्दन दबाकर उसकी जान लेने की कोशिश की। महिला की चीखपुकार पर एक युवक दौड़कर झोपड़ी की तरफ आया, यह देख आरोपी भाग निकला।