फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीपाद बाबा के गोसेवा के सपने को पूरा कर रहे मोदी-योगी : जैन

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन श्रीपाद बाबा गोशाला में बाबा को नमन करते डॉ. अनिल जैन राज्य सभा सांसद। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। जयपुर मंदिर स्थित श्रीपाद बाबा गोशाला वृंदावन में सोमवार को पहुंचे भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल जैन ने बाबा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। इस मौके पर डॉ. अनिल जैन ने कहा कि श्रीपाद बाबा ब्रजमंडल के धरोहर थे। गोसेवा का जो सपना बाबा ने देखा था उसको मोदी और योगी की सरकार अपनी पूरी निष्ठा के साथ पूरा कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्रज की संस्कृति को बचाने के लिए बाबा द्वारा बहुत संघर्ष किया गया। उन्होंने कहा कि बाबा दामोदर दास द्वारा की जा रही गोसेवा पूरे ब्रजमंडल के लिए आदर्श का विषय है। जैन ने गोशाला पहुंचकर श्रीपाद बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गोशाला में जाकर गोपूजन भी किया। इस मौके पर केके गौतम, गोविंद शरण पांडे, मेरु कांत पांडे, अरुण ठाकुर, राज चौधरी, जयंत पाल, सुनील अग्रवाल, रमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें