मथुरा। परिक्रमा मार्ग स्थित ललीता बाग के सामने निर्माणाधीन सुलभ शौचालय का भवन गिरा।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। नगर निगम द्वारा सुलभ इंटरनेशनल संस्था से बनवाया जा रहा निर्माणाधीन शौचालय रविवार रात बारिश में धराशायी हो गया। इससे वहां पर मौजूद चार मजदूर व चार अन्य लोग बच गए।
नगर निगम ने परिक्रमा मार्ग स्थित ललिता बाग के सामने 90 लाख की लागत से पार्क, 22 लाख की लागत से सुलभ शौचालय और जन सुविधा बनाने का निर्णय लिया था। जन सुविधा और शौचालय के लिए सुलभ इंटरनेशनल संस्था को अधिकृत किया गया। निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। इसके लिए गत दिनों नगर निगम ने संस्था को नोटिस भी जारी किया, लेकिन उसे नजरअंदाज करते हुए निर्माण जारी रखा। अब सुलभ इंटरनेशनल और निगम के अधिकारियों की कोशिश इसका जल्द शुभारंभ कराने की थी। लेकिन रविवार रात बारिश में निर्माणाधीन शौचालय गिर गया। जानकारी पर निगम और सुलभ इंटरनेशनल के अधिकारी पहुंच गए। सुलभ इंटरनेशनल संस्था के दिवाकर राय का कहना है कि निगम के नोटिस मिलने के बाद उक्त निर्माणाधीन भवन को रविवार रात गिराया गया है।