फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भव्य कलश यात्रा से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, उमड़ा आस्था का सैलाब, कथावाचक पं. रविशंकर पाराशर ने बताया भागवत कथा का आध्यात्मिक महत्व

विज्ञापन
कस्बे में भागवत कथा पहले निकाली गई कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु। संवाद  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
कागारौल। कस्बा में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्धा व उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कलश यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। कस्बा के रघुनाथ जी मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा आगरा-जगनेर मार्ग स्थित कथा पंडाल तक पहुंची। यात्रा में शामिल महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और जयघोषों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

कथा के प्रथम दिन श्रीधाम वृंदावन के कथावाचक पं. रविशंकर पाराशर (बवेले जी महाराज) ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को आध्यात्मिक उन्नति और सदाचार की राह दिखाने वाली ज्ञानधारा है। कथा श्रवण से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है तथा मन को शांति और आत्मिक संतोष प्राप्त होता है। कथा आयोजक व परीक्षित सरोज शर्मा व राजकुमार शर्मा ने बताया कि सात दिन तक चलने वाली कथा में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें