भागवत कथा सुनाते हुए भागवताचार्य। संवाद
- फोटो : अमित शर्मा
लादूखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम हिरोंडा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन आज भागवताचार्य संतोष सारस्वत महाराज ने अपने श्रीमुख से भगवान के 24 अवतार, दुर्गा मां ने नौ रूप, गोमाता की सेवा, राजा बलि की कथा तथा तुलसीदास द्वारा लिखी गई हनुमान चालीसा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। कथा के दौरान श्रोताओं ने नाचते गाते हुए कथा का आनंद लिया। इस अवसर पर परीक्षित गोपाल दास महाराज, मुरारी दास महाराज, किशोरी दास महाराज, प्रताप सिंह, हरिशंकर कुशवाह, करतार सिंह, जेपी धाकरे, तुकमान सिंह व गांव के सभी भक्तगण मौजूद रहे।