श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के कोरोना पॉजिटिव आने से वृंदावन के संतों में खलबली मच गई है। पिछले दो दिन के दौरान महंत नृत्यगोपाल दास से बड़ी संख्या में वृंदावन के संतों ने मुलाकात की है। इसमें राजनेता भी शामिल बताए जा रहे हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुरजी के अभिषेक के लिए आए श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास दो दिन से मथुरा में ठहरे हुए थे। वृंदावन से बड़ी संख्या में संतों ने आश्रम पहुंचकर उनसे मुलाकात की।
ये भी पढ़ें: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव, भूमि पूजन में हुए थे शामिल, मेदांता में भर्ती
श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन होने की खुशी भी साझा की। महंत से संपर्क रखने वाले वृंदावन के अनेक राजनेता भी इस दौरान आशीर्वाद लेने गए। दो दिन के दौरान महंत नृत्यगोपाल दास से संपर्क करने वालों की सूची में वृंदावन के नाम एक सैकड़ा से अधिक बताए जा रहे हैं। गुरुवार को जैसे ही सूचना मिली कि श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं तो मुलाकात करने वाले संत और राजनेताओं के पैरों तले जमीन खिसक गई।