फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण के अभिषेक के समय ही बिगड़ गई थी महंत नृत्य गोपालदास की तबीयत

Fri, 14 Aug 2020 09:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

डीएम ने बताया कि महंत को एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान में हुए कार्यक्रम में मौजूद महंत नृत्यगोपाल दास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास की तबीयत श्रीकृष्ण जन्म स्थान में रात 12 हुए भगवान श्रीकृष्ण के अभिषेक के समय ही बिगड़ रही थी।
विज्ञापन


महंत अभिषेक स्थान पर कुर्सी पर बैठे थे। उनके शिष्यों द्वारा अभिषेक पात्र से महंत का हाथ लगवाकर अभिषेक किया जा रहा था। महंत बार-बार पसीने को पौंछते दिखे। कई बार उनकी स्थिति ऐसी लगी कि वह बैठने में असमर्थ हों। 

ये भी पढ़ें- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव, भूमि पूजन में हुए थे शामिल, मेदांता में भर्ती
विज्ञापन


उनके शिष्य और श्री कृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने कई बार महंत से उनकी तबीयत के बारे पूछा, लेकिन हर बार वह टालते गए और अभिषेक करते रहे। अभिषेक पूरा होने के बाद महंत ने तबीयत खराब होने की बात कही तो उनके शिष्यों ने हाथ थामते हुए उन्हें अभिषेक स्थल से उतारा। उस समय महंत नृत्य गोपालदास को चलने में भी परेशानी हो रही थी। इसके बाद उनके शिष्य जन्म स्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने पकड़ कर कमरे तक पहुंचाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गुरुवार सुबह महंत की तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद वे कोरोना पॉजिटिव निकले। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे उन्हें जानकारी मिली कि महंत को हल्का बुखार है और सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

इस पर डीएम और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक स्वास्थ्य विभाग की टीम को लेकर आश्रम में पहुंचे। महंत का उपचार करने के साथ कोरोना की जांच की गई। बाद में महंत की कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आ गई।

यह खबर कुछ ही देर में लखनऊ और दिल्ली तक पहुंच गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम से महंत के स्वास्थ्य की जानकारी ली और इलाज में कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि महंत को एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल ले जाया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें