फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: विदेशी नहीं गुलाब और गेंदा के फूलों की महक में जन्म लेंगे बाल गोपाल, दो करोड़ का होगा व्यापार

Sun, 29 Aug 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

कोरोना के कारण इस बार थाइलैंड के विदेशी फूल कम दिखाई देंगे। इसलिए देसी गुलाब, गेंदा, चमेली आदि फूलों की महक के बीच बाल गोपाल का जन्म होगा। इस दिन शहर में फूलों का लगभग दो करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: फूलों की दुकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी के मंदिरों में जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोरोना के कारण इस बार थाइलैंड के विदेशी फूल कम दिखाई देंगे। इसलिए देसी गुलाब, गेंदा, चमेली आदि फूलों की महक के बीच बाल गोपाल का जन्म होगा। इस दिन शहर में फूलों का लगभग दो करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

जन्माष्टमी पर रंग-बिरंगी रोशनी में नहाते मंदिर भक्तों के आकर्षण का केंद्र होंगे। मंदिरों में सजावट का काम शुरू होगा। कोरोना के कारण मंदिरों को छोड़कर शहर के तमाम स्थानों पर सजने वाली झांकियां कम रहेंगी। मंदिरों में सजने वाली झांकियों के लिए सेवादारों ने काम शुरू कर दिया है। 

दो करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान 
तोता के ताल पर दस साल से फूलों का कारोबार करने वाले बबलू कुशवाहा का कहना है कि कोरोना के बाद पहली बार फूलों के व्यापार का अच्छा संकेत मिल रहा है। कई मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर फूलों की बुकिंग कराई है। कुशवाहा का कहना है कि गुलाब, चमेली, गेंदा आदि फूलों की इस बार ज्यादा मांग है। उनका कहना है कि इस जिस तरह से ऑर्डर आ रहे हैं, उस हिसाब से इस बार जन्माष्टमी पर पूरे शहर में लगभग दो करोड़ रुपये का व्यापार होने की संभावना है।  
विज्ञापन

श्रीनाथ जी बाबा का होगा 108 कलशों से स्नान
श्रीमन:कामेश्वर महादेव मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। महंत योगेश पुरी ने बताया कि मंदिर में श्रीनाथ जी बाबा का 108 कलशों से स्नान कराया जाएगा। श्रद्धालु जन्माष्टमी पर इसके दर्शन रात में 9:30 से कर सकेंगे। इस स्नान में दूध, दही, घी, बूरा, शहद के अलावा फलों का रस, जड़ी बूटियां, औषधियां और मिश्रित जल की प्रधानता रहेगी। इस बार देसी फूलों से ही फूल बंगला सजेगा।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: रेशम के धागों से बनी 'हरि चंद्रिका' पोशाक पहनकर दर्शन देंगे श्रीराधाकृष्ण, मनमोहक छवि देखेंगे भक्त
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: तीन दिन रहेगी कान्हा के जन्मोत्सव की धूम, सजवाट के साथ सुनाई देगी ब्रज लोक कलाओं की झनकार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें