फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 19 को होगा श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति वितरण, 22 लाख किए जाएंगे वितरित

Sun, 12 Nov 2023 03:12 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति वितरण 19 नवंबर को होगा। 100 जिलाें के 130 मेधावियों को 22 लाख रुपये की धनराशि वितरित की जाएगी। 
विज्ञापन
श्रीडोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में अमर उजाला फाउंडेशन और विकलांग सहायता संस्था आगरा शाखा की ओर से श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम 19 नवंबर को होगा। समारोह डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन


संस्थापक सचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इसमें 18 राज्यों के 100 से अधिक जिलों के 130 मेधावियों को 22 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति वितरित की जाएगी। छात्र-छात्राओं के ठहरने की व्यवस्था राजामंडी रेलवे स्टेशन के पास स्थित सुंदरलाल जैन धर्मशाला (संपर्क नंबर- 0562-4003516/7409950024) और लोहामंडी रेलवे पुल के पास स्थित होटल श्याम (संपर्क नंबर-0562-2854633) में की गई है। 

यह भी पढ़ेंः- 'भैया राखी की लाज रखना': ब्रह्मकुमारी आश्रम में सगी बहनों ने मरने से पहले लिखी आपबीती, पढ़कर हिल जाएंगे आप
विज्ञापन


ये जानकारी लाभार्थियों के मेल पर भी भेजी जा रही है। छात्र-छात्राएं अपना परिणाम जानने के लिए 9458551675, 9410666978 पर पंजीकरण संख्या व्हाट्सएप कर या फोन से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


सचिव अनिल अग्रवाल ने बताया कि छात्र-छात्राएं अपने साथ एक सहयोगी जरूर लेकर आएं। संस्था की ओर से भोजन व्यवस्था के अतिरिक्त बस-रेल का स्लीपर क्लास का टिकट दिखाने पर दोनों ओर का किराया भी उपलब्ध कराया जाएगा। संस्था पदाधिकारियों ने चयनित मेधावियों से छात्रवृत्ति प्राप्त करने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें