फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: गुजरात से 1200 और श्रमिकों की घर वापसी, स्पेशल ट्रेन से पहुंचे कासगंज

Sat, 09 May 2020 11:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
श्रमिकों की घर वापसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुजरात से श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1200 मजदूरों को लेकर शनिवार सुबह कासगंज रेलवे जंक्शन पहुंची। ट्रेन से उत्तर प्रदेश के 53 जिलों के मजदूर आए हैं। स्टेशन पर इनकी स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद भोजन और पानी की बोतल वितरित कर रोडवेज की बसों से इन्हें रवाना किया गया। 
विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए सरकारी मशीनरी जुटी हुई है। इसी कड़ी में गुजरात के आनंदनगर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1200 श्रमिकों को लेकर शनिवार सुबह कासगंज रेलवे जंक्शन पर पहुंची। 


यह ट्रेन सुबह तकरीबन 6:00 बजे यहां पहुंची। सोशल डिस्टेंस (सामाजिक दूरी) का पालन कराते हुए सभी श्रमिकों को ट्रेन से नीचे उतारा गया। जिला प्रशासन ने सभी श्रमिकों की स्क्रीनिंग कराई और उन्हें खाने के पैकेट, पानी की बोतल, फल आदि वितरित गए। 
विज्ञापन


इन श्रमिकों में बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, आगरा, मथुरा समेत 50 जिलों के लोग शामिल हैं। कासगंज स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही कई श्रमिकों की आंखें छलक आईं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में बहुत ही कठिनाइयों से दिन गुजारे। अब वो वापस नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें