शहीद की पत्नी ने लगाई बच्चों को घर लाने की गुहार
- फोटो : अमर उजाला
बेटे ने मां से घर बुलाने की गुहार लगाई तो वीरनारी छटपटा उठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बेटे को लाने की गुहार लगाई है। 10 साल पहले जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में चार आतंकियों को ढेर कर शहीद हुए इन्द्रजीत सिंह का बेटा आकाश बेलगांव, कर्नाटक के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है।
लॉकडाउन के चलते स्कूल में फंसे बेटे ने वीडियो कालिंग पर वीरनारी स्नेह से घर बुलाने के लिए बोला। घर परिवार की याद आने का जिक्र कर आकाश और उसके दोस्त रोने लगे तो वीरनारी स्नेह का भी गला रुंध गया।
बातचीत में बेटे से मिलने को छटपटाई स्नेह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आकाश समेत आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद के 12 और यूपी के 27 छात्रों की घर वापसी की व्यवस्था करने की गुहार लगाते हुए पत्र लिखा है। हरियाणा सरकार द्वारा वहां दो छात्रों के लिए बस भेजे जाने के बाद यूपी के छात्र भी घर आने के लिए बेचैन होने लगे हैं।