फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा दिनेश की हत्या: नौकर नहीं मार सकता है पिता को, बेटे ने बताई ये वजह; पुलिस के खुलासे पर उठाए सवाल

Mon, 07 Aug 2023 12:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

यूपी  पुलिस के दरोगा दिनेश की हत्या में पुलिस ने नौकर को हत्यारोपी बताया है। इस मामले का पुलिस ने खुलासा भी कर दिया, लेकिन दरोगा के घरवाले इस खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं। बेटे ने बताया कि नौकर पिता की हत्या नहीं कर सकता है। उसने सच्चाई जानने के लिए नार्को टेस्ट की मांग की है। 
विज्ञापन
दरोगा दिनेश की हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में तीन दिन पहले हुई दरोगा दिनेश मिश्र की हत्या के खुलासे से उनके परिजन संतुष्ट नहीं हैं। परिजनों ने पुलिस के खुलासे पर ही सवाल खड़ा किया है। उनका कहना है कि छोटी सी बात पर कोई हत्या कैसे कर सकता है। इसके पीछे बड़ी साजिश है। दरोगा के बेटे ने पिता के हत्यारोपी का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। उसका मानना है कि नार्को टेस्ट से सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार
 

पिता के लिए बनाता था खाना

मूलरूप से कन्नौज के इंदरगढ़ थाना के सकतपुर निवासी दरोगा दिनेश मिश्र की तीन दिन पहले गुरुवार को फिरोजाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दरोगा के नौकर को आरोपी बताया। रविवार को पुत्र मोहित मिश्र ने बताया कि पुलिस के खुलासे में पिता के फालोअर को हत्याकांड में शामिल बताया गया जबकि वह युवक पिछले तीन माह से पिता के साथ रहकर खाना बनाने के अलावा विवेचना में भी सहयोग करता था। 

ये भी पढ़ें -   UP: 'मौत' के आधा घंटे बाद जीवित हुए भाजपा नेता, परिवार वाले रो रहे थे, तभी जागी चेतना और खोलीं आंखें
 

बेटे ने बताई ये वजह 

मोहित ने बताया कि उसके पिता महीने के आखिरी दिन को पूरा हिसाब कर देते थे। इतनी छोटी सी बात पर कोई किसी की हत्या कैसे कर सकता है। इसके पीछे जरूर कोई बड़ी साजिश है। हत्यारोपी ने कई बार अपना बयान बदला है। मोहित के मुताबिक पूछताछ के दौरान उसने मेरा भी नाम लिया था कि मैंने पिता की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस की जांच में मेरी संलिप्तता नहीं पाई गई।

ये भी पढ़ें -   दामाद कर बैठा ऐसी गलती: सास ने पकड़ा गला, पत्नी ने डंडे से फोड़ दिया सिर; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
 

नार्को टेस्ट की मांग

मोहित मिश्रा ने बताया कि डीजीपी कार्यालय में तैनात बहन और चाचा रविवार को संबंधित थाने के कोतवाल से मिले थे और उन्होंने अधिक विवेचना करने व हत्यारोपी के पॉलीग्राफ टेस्ट में नार्को टेस्ट कराने की मांग की। परिजनों का कहना है कि उन्हें भविष्य में भी जान का खतरा है। यह बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा है। इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें -   पुलिस कर रही थी गश्त, बैंक के अंदर थे चोर: SBI के टूट चुके थे ताले, लेकिन चोरी नहीं कर सके बदमाश
 
विज्ञापन

पुलिस न करे जल्दबाजी

बुजुर्ग पिता इंद्रेश मिश्रा भी अपने बेटे की हत्या के गम में डूबे हैं। उनका भी कहना है उनके बेटे की जान अपने फर्ज को निभाने के दौरान गई है। पुलिस जल्दबाजी न करे। गहराई से छानबीन होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें