फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंद: अवागढ़ थाने के सामने व्यापारियों ने बिछाया फर्श, इस बात को लेकर पुलिस से खफा; की नारेबाजी

Mon, 07 Aug 2023 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

अवागढ़ थाना पुलिस के रवैये को लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। व्यापारी एकत्रित होकर थाने पर पहुंच गए। यहां थाने के सामने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन
अवागढ़ थाने के सामने व्यापारियों ने बिछाया फर्श - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अवागढ़ थाने में व्यापारी के पुत्र सहित 200 लोगों पर मुकदमा लिखे जाने पर व्यापारियों में आक्रोश पनप गया। रविवार को उन्होंने प्रतिष्ठान बंद कर प्रदर्शन किया। थाने के बाहर फर्श बिछाकर धरना दिया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुकदमा वापस लिए जाने के आश्वासन पर व्यापारी माने।
विज्ञापन

नगर पंचायत चुनाव में दो पक्षों के बीच हुए टकराव का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उसी घटनाक्रम में लगभग 5 दिन पूर्व न्यायालय के आदेश पर रवि गुप्ता ने नौ लोगों के खिलाफ मारपीट, लूट आदि का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि इसकी बौखलाहट को लेकर आशीष ने रवि के बड़े भाई शिव कुमार गुप्ता को शुक्रवार की रात अपने प्रतिष्ठान को बंद करने के बाद घर से जाते समय रास्ते में घेरकर गाली-गलौज और पिटाई कर दी। 

उसी समय से दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता गया। दोनों ही पक्षों ने थाने पर जाकर एक-दूसरे के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करा दिया। आशीष को पुलिस ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि राजनीतिक दबाव के कारण दूसरे दिन शनिवार को उसे छोड़कर उसकी तहरीर पर शिवकुमार सहित 200 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शिव कुमार की रिपोर्ट बाद में दर्ज की गई।

पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने के कारण व्यापारियों में आक्रोश पनप उठा और शनिवार की रात में ही व्यापार मंडल और भारतीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिवप्रताप सिंह अंशु ने नगर में अनाउंसमेंट कराकर रविवार को प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील करा दी। रविवार को 90 प्रतिशत तक दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। मामले की गंभीरता को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं तमाम दुकानदार थाने पर एकत्रित होने लगे। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए लोग थाना कोतवाली के बाहर फर्श बिछाकर धरना प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।

मामला बढ़ता देख क्षेत्राधिकारी जलेसर राघवेंद्र सिंह राठौर निधौली कलां, सकरौली, कोतवाली देहात और क्यूआरटी फोर्स के साथ थाने पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे लोगों से वार्ता कर मामले को निपटाने का प्रयास कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष से वर्तमान चेयरमैन महेशपाल सिंह अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। उनके पहुंचते ही तनाव और टकराव के हालात बन गए। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ता देख क्षेत्राधिकारी ने चेयरमैन और उनके समर्थकों को वहां से हटा दिया। उसके बाद चली वार्ता में सीओ ने शिवकुमार पक्ष के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सात दिन के अंदर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर गलत मुकदमे को खत्म कर दिया जाएगा। तब जाकर मामला निपट सका।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को खोल लिया। हालांकि इसके बाद भी एक पक्ष बाजार को बंद करने तो दूसरा पक्ष बाजार को खुलवाने में सक्रिय दिखाई दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश वार्ष्णेय, देवेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्रपाल सिंह राजू, संजीव वार्ष्णेय बंटी, शुभम हिंदू, पंकज गुप्ता, रवेंद्र वार्ष्णेय रिंकू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें