फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की ज्यादा कीमत वसूलने पर दुकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। निर्धारित मूल्य से खाद की अधिक कीमत पर वसूलने पर एसडीएम सदर ने कबीस चौराहे पर स्थित दुकान को सील कर दिया। वहीं उपजिलाधिकारी फतेहाबाद ने सहकारी समितियों पर पहुंच कर खाद वितरण की जांच की।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर लक्ष्मी एन ने बताया कि कबीस चौराहे पर स्थित जेपी खाद भंडार पर खाद की बिक्री निर्धारित रेट से अधिक पर करने की शिकायत मिली थी। इस पर वे कृषि विभाग की अधिकारियों को बुलाकर जांच करने पहुंचीं। वहां मौजूद किसानों ने अधिक दामों पर खाद बिक्री की शिकायत की। दुकान में क्रय-विक्रय रजिस्टर में भी काफी अंतर मिला। इस पर दुकान को सील करा दिया है।
वहीं फतेहाबाद क्षेत्र में उपजिलाधिकारी जेपी पांडेय ने शमसाबाद के गांव कौलारा कला साधन सहकारी समिति की जांच की। सहकारी समिति लखुरानी, सिकतरा, कुर्राचित्तरपुर, बेगमपुर, तासपुरा आदि पर तहसीलदार मनोज कुमार और नायब तहसीलदार सौरभ कुमार के अलावा राजस्व निरीक्षकों की देखरेख में खाद का वितरण कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें