फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नाला निर्माण के दौरान बुलडोजर से गिरी दुकान...व्यापारियों ने किया हंगामा, चार लाख का नुकसान

Tue, 14 Oct 2025 10:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

व्यापारियों का कहना था कि निर्माण कार्य के दौरान किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके कारण चार लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। इसी दौरान अलीगढ़ निवासी मजदूर सलमान और जावेद घायल हो गए।
विज्ञापन
धराशायी हुई दुकान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में टेढ़ी बगिया के 100 फीट मार्ग पर मंगलवार को नाला निर्माण की खुदाई के दौरान सड़क किनारे स्थित बिल्डिंग मटेरियल की एक दुकान का बाहरी हिस्सा बुलडोजर की चपेट में आकर भरभराकर गिर गया। तेज आवाज सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। व्यापारियों ने एकत्र होकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। दो मजदूर मामूली घायल हो गए। आक्रोशित दुकानदार को चार लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे जेसीबी (बुलडोजर) मशीन नाले की खुदाई करते हुए दुकान के बाहरी हिस्से के काफी नजदीक पहुंच गई थी। तभी मिट्टी खिसकने से दुकान की दीवार और छज्जा गिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

पीड़ित दुकानदार बिजेंद्र चौधरी ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके कारण चार लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। इसी दौरान अलीगढ़ निवासी मजदूर सलमान और जावेद घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार और नगर निगम कर्मी निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मजदूरों को हल्की चोटें आई थीं और उनका उपचार करवा दिया गया है। व्यापारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। नगर निगम के प्रवर्तन प्रभारी डाॅ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें