फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को जबरन दिया मोबाइल...फिर की ऐसी मांग, सुनकर परिजनों के उड़े होश; आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Oct 2025 09:22 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

शिक्षक स्कूल में छात्रा को धमकाता था। उसे और परिजन को जान से मारने की धमकी देता है। इसी डर को दिखाकर उसने छात्रा को मोबाइल दे दिया। मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भेजता था।
विज्ञापन
Girl Student demo - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने मधुनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्रा के मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो भेजता था। किसी को बताने पर परिजन को मारने की धमकी देता। पीड़िता की मां ने शिक्षक की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सदर एसीपी ने बताया कि आरोपी शिक्षक विवेक चौहान खंदारी की जल बिहारी कॉलोनी में रहता है। वह सदर क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ाता है। उसी स्कूल में 14 वर्षीय छात्रा पढ़ने आती है। आरोप है कि विवेक छात्रा से स्कूल और ट्यूशन में छेड़छाड़ करता है। अपनी हरकतों के घर बताने पर उसे और परिजन को जान से मारने की धमकी देता है। इसी डर को दिखाकर उसने छात्रा को मोबाइल दे दिया है। मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भेजता है।

छात्रा की मां ने बताया कि बेटी के गुमसुम रहने पर पूछा तो उसने बताया कि स्कूल के शिक्षक विवेक गलत हरकत कर परेशान करता है। उसे जबरन मोबाइल दे दिया है। उस पर आपत्तिजक फोटो और वीडियो भेजता है और इसी तरह की वीडियो मंगाने के लिए दबाव बनाता है। विरोध करने पर धमकाता है कि अगर किसी को बताया तो तुम्हें और घर वालों को जान से मार दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें