फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इच्छाशक्ति से कोरोना को दी मात, ठीक होने के बाद जूता कारोबारी के परिवारीजन बोले- घबराएं नहीं

Tue, 17 Mar 2020 12:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कोरोना वायरस को मात देकर लौटे जूता कारोबारी के परिवारीजनों ने लोगों से कहा कि इस बीमारी से घबराने की कतई जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस से पूरी तरह से ठीक हुआ जूता कारोबारी परिवार भगवान और सरकारी व्यवस्थाओं का आभार जता रहा है। परिजनों का यही कहना है कि वायरस की पुष्टि होने पर डर जरूर लगा, लेकिन इलाज और सरकारी व्यवस्थाओं से उम्मीद बंधी। बाकी का कार्य अपनी इच्छाशक्ति और लोगों की प्रार्थना ने कर दिया।
विज्ञापन

 
बीमारी से ठीक हुए जूता कारोबारी के छोटे बेटे ने बताया कि 14 दिन तक एक कमरे में रहे। चिकित्सकीय टीम के अलावा किसी का चेहरा तक नहीं देखा। एक-एक मिनट काटना मुश्किल होता था, लेकिन इलाज की व्यवस्थाओं को देखकर उनको ठीक होने की पूरी उम्मीद थी। इच्छाशक्ति और लोगों की प्रार्थना का दवाओं से ज्यादा असर हुआ। 

लोगों से की यह अपील

उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की कतई जरूरत नहीं है। हमारी सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रोकथाम और इलाज के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सावधानी बरतें और बेवजह इस वायरस के लिए घबराहट का माहौल न बनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इटली की यात्रा करके लौटे थे जूता कारोबारी

खंदारी क्षेत्र के रहने वाले जूता कारोबारी इटली की यात्रा के लौटे थे। इनके दिल्ली निवासी एक रिश्तेदार में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद जिला अस्पताल में इनके परिवार के 13 सदस्यों के नमूने लिए गए थे। 

इसमें से जूता कारोबारी, उनकी पत्नी, दो बेटे और एक पुत्रवधू कोरोना वायरस में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद इनको दिल्ली रेफर कर दिया था। इनके कारखाने पर कार्य करने वाले कर्मचारी और उनकी पत्नी भी संक्रमित हो गए थे। 

जूता कारोबारी, उनकी पत्नी, छोटे बेटे और बड़े बेटे पूरी तरह ठीक होकर लौट आए हैं। परिवार के करीबी व्यक्ति से पता चला कि बड़े बेटे और उनके कारखाने के कर्मचारी व उनकी पत्नी की हालत भी ठीक है। अभी इनकी दोबारा जांच कराई जाएगी।

कोरोना वायरस: इटली से हनीमून मनाकर लौटी महिला को भर्ती कराने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें