फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जूता कारीगर की उपचार के दौरान मौत, पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था...दो आरोपी फरार

Sun, 19 May 2024 12:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

पेट्रोल डालकर जलाए गए जूता कारीगर की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दो अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्ता से दूर हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर के सुरजेपुर में 12 मई को घर के सामने शराब पीने से रोकने पर जूता कारीगर प्रिंस (22) पर तीन युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। गंभीर रूप से झुलसे कारीगर ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सुरजेपुर, ट्रांसपोर्ट नगर के प्रिंस का 12 मई की शाम को पड़ोसी युवकों को शराब पीने से रोकने पर विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनूप, अमित और अविनाश रोजाना प्रिंस के घर के सामने खड़े खराब ट्रक में शराब पीते थे। इसका प्रिंस ने विरोध किया था। इसी को लेकर झगड़े के बाद तीनों युवकों ने शीतल पेय की बोतल में पेट्रोल लाकर उसके ऊपर उड़ेला और आग लगा दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। झुलसे युवक के परिजन ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अविनाश को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बंदरों के हमले में घायल ऑटो चालक की मौत
थाना एत्माद्दौला के शाहदरा में शुक्रवार की दोपहर को ऑटो चालक शाहिद (52) छत पर बंदरों ने हमला कर दिया था। बचकर भागने के दौरान वह पड़ोसी की छत पर गिरकर घायल हो गए थे। परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। परिजन ने बताया कि शाहदरा इलाके में बंदरों का खासा उत्पात है। आए दिन बंदरों के हमले से बच्चे व महिलाएं घायल हो रही हैं। नगर निगम प्रशासन भी इन्हें पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें