फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले शिवपाल- गठबंधन करना होता तो हमसे करते, सपा-बसपा का साथ बेमेल

Fri, 08 Feb 2019 04:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
विज्ञापन

फिरोजाबाद सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुके प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर गठबंधन के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़कर कोई भी प्रसपा से गठबंधन कर सकता है। 

विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को शिकोहाबाद में एक शादी समारोह में शिरकत करने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन को बेमेल बताया। साथ ही यूपी के बजट को लेकर योगी सरकार पर सवाल खड़े किए।   

गठबंधन के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि हमने अब अपनी पार्टी बना ली है, जो हमेशा रहेगा। अगर किसी को गठबंधन करता होता तो हमसे करते। सपा-बसपा का गठबंधन तो बेमेल है। उन्होंने यह भी कहा कि वो भाजपा को छोड़कर किसी भी पार्टी से गठबंधन करने को तैयार हैं। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि जनता की डिमांड पर वो यहां से लड़ रहे हैं। हमारा चुनाव पूरी जनता लड़ेगी। शिवपाल ने अपनी जीत का भी दावा किया। वहीं योगी सरकार के बजट पर उन्होंने कहा कि इस बजट से कर्जा और बढ़ेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें