फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: तिरंगे में सेना के जवान का शव लिपटा देख फूटा आंसुओं का सैलाब

Fri, 08 Feb 2019 01:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
सूबेदार दृगपाल सिंह का शव लेकर आते सेना के जवान
विज्ञापन
एटा निवासी सेना का जवान कैंसर से जंग हार गया। मथुरा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया। जवान का शव देखकर हर आंख नम हो गई। गांव में मातम पसर गया। 
विज्ञापन


थाना मारहरा क्षेत्र के गांव औरनी निवासी दुर्गपाल (45) पुत्र शिव सिंह आर्मी में तैनात थे, जिनकी वर्तमान समय 142 एडी रेजीमेंट झांसी में तैनाती थी। पिछले दिनों से जवान कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे। 

उनका मथुरा आर्मी हास्पिटल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई। इसकी जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो उनमें चीत्कार मच गया। बाद में परिजनों के साथ सैनिक जवान के शव को लेकर गांव औरनी पहुंचे। 
विज्ञापन


नम आंखों से दी अंतिम विदाई

जवान का शव देखकर गांव के लोगों की भी आंखें नम हो गई। बाद में सैनिकों ने जवान को अंतिम सलामी देते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। वहीं सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही मारहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जवान की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मचा हुआ था। परिजनों ने बताया कि जवान छह भाईयों में पांचवें नंबर के थे। जिनका तीन माह बाद सेना से रिटायरमेंट था। परिजनों ने बताया कि जवान के दो बेटे और एक बेटी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें