फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे मिले, मीडिया से दूर रहे शिवपाल

Sun, 10 Jul 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
श्‍ा‌िवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 फतेहाबाद रोड स्थित होटल में आयोजित शादी समारोह में शिरकत करने कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी आए थे। वे सड़क मार्ग से आगरा पहुंचे। चाचा भतीजे के आगमन का अजब संयोग बना कि इधर पीएसी ग्राउंड से अखिलेश यादव का हेलीकाप्टर रवाना हो रहा था और उधर, शिवपाल सिंह यादव का काफिला सर्किट की ओर बढ़ रहा था।
विज्ञापन

आमतौर पर शिवपाल सिंह यादव के चेहरे पर मुस्कान रहती है, लेकिन रविवार को उनके तेवर कुछ अलग थे। सर्किट हाउस में गार्ड आफ आनर की व्यवस्था थी लेकिन उन्होंने गार्ड आफ आनर नहीं लिया। सीधे कमरे में चले गए। कमरे में कुछ देर तक वरिष्ठ पदाधिकारियों से वार्ता की। कुछ देर विश्राम के बाद वे बाहर आए और गाड़ी में बैठ कर जाने लगे। मीडियाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया। यहां से वे सीधे सपा नेता नितिन कोहली के कमला नगर स्थित निवास पर पहुंचे। इसके बाद प्रत्याशी कुंदनिका शर्मा के निवास पर गए। पद्मश्री गोपाल दास नीरज के पुत्र शशांक प्रभाकर के निवास पर कुछ देर बैठे। यहां से नेहरू नगर में सुधीर गुप्ता के निवास पर पहुंचे। यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह निवास (भदावर हाउस) पहुंचे। भदावर हाउस से सर्किट हाउस गए और वहां कुछ देर विश्राम के बाद शादी समारोह में शामिल होने गए। मीडिया से दूरी और चाचा-भतीजे इस तरह अलग-अलग आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं में चर्चा विषय रहा। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि पिछले दिनों आई तल्खी अभी समाप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें