व्हाट्सएप डीपी पर लगाए छात्रा के फोटो
एत्माद्दौला क्षेत्र में एक युवक ने अपनी व्हाट्सएप डीपी पर पड़ोसी छात्रा के फोटो लगा लिए। इसका पता चलने पर छात्रा ने पुलिस से शिकायत की। हालांकि तहरीर नहीं दी।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती एक साल पहले युवक से हुई थी। हाल ही में छात्रा की शादी की बात चल रही है। रिश्ता भी तय हो गया। इसकी जानकारी उसके दोस्त को हो गई। उसने रिश्ता तुड़वाने के लिए अपने व्हाट्सएप की डीपी पर छात्रा की फोटो लगा ली। इसमें अपना फोटो भी जोड़ लिया। इसके परिजन और दोस्तों को दिखाने लगा। रविवार को पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। इस पर युवक भी पहुंच गया। इस पर युवती ने शिकायत वापस ले ली। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि छात्रा ने तहरीर नहीं दी है। युवक ने व्हाट्सएप डीपी से फोटो हटा ली। इस पर दोनों में समझौता हो गया।
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के इतिहास पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री, साक्ष्य के रूप में याचिकाकर्ता कोर्ट में करेंगे पेश