बाह क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आठवीं क्लास की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गांव के ही युवक ने स्कूल छोड़ने के बहाने रास्ते में दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसे बदहवास हालत में स्कूल छोड़कर वह भाग निकला।
सूचना पर स्कूल पहुंचे परिवारीजन छात्रा को बाह थाने ले गए। युवक के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है।
छात्रा स्थानीय एक स्कूल में पढ़ती है। सोमवार को स्कूल जा रही थी। तभी गांव के युवक ने स्कूल पहुंचाने के बहाने उसे लेकर गया। रास्ते में सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा को बदहवास हालत में स्कूल के गेट पर छोड़कर भाग निकला। छात्रा की बिगडी हुई हालत देख शिक्षिकाओं को दुष्कर्म होने का शक हुआ, तो उन्होंने घरवालों को बुला लिया।
घरवालों को उसने युवक की सारी करतूत बता दी। परिवारीजन बाह थाने पहुंचे। पड़ोसी युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया है साथ ही छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।