फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त बनकर दिया दगा: युवक ने महिला सिपाही को किया बदनाम, दुष्कर्म के बाद मंगेतर को भेज दीं ऐसी तस्वीरें, हो गया हंगामा

Tue, 07 Dec 2021 10:40 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

युवक की दोस्ती युवती से हो गई, युवती पुलिस में नौकरी करने लगी और उसकी शादी तय हो गई। प्रेमी को ये नागवाज गुजरा और उसने युवती की तस्वीरें उसकी होने वाली ससुराल भेज दीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक महिला सिपाही को युवक ने बदनाम कर दिया। वह उस पर शादी का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसके व्यक्तिगत फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। महिला सिपाही की सगाई होने वाली थी। मगर, युवक ने उसके फोटो होने वाले ससुरालियों को भेज दिए। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। इस पर थाना मलपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

महिला सिपाही उन्नाव की रहने वाली हैं। उनकी तैनाती आगरा में है। आरोपी महिला सिपाही का पुराना दोस्त है। वह शादी के लिए दबाव बना रहा था। उनके इनकार पर फोटो वायरल किए। धोखे से दुष्कर्म भी किया था। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उसकी एक युवक से मित्रता थी। उसके व्यक्तिगत फोटो उसके पास थे। अब युवती की सगाई किसी और युवक से हो रही थी। इस पर आरोपी युवक फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। फोटो को ससुराल के लोगों को भी भेज दिया। धोखे से दुष्कर्म का आरोप भी लगाया गया है। इस संबंध में थाना मलपुरा में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शोषण: विवाहिता को ब्लैकमेल कर युवक ने किया दुष्कर्म, पति को भेजे गंदे फोटो, पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें