थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की कोशिश, छेड़छाड़, अप्राकृतिक कृत्य सहित अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में सोमवार को युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा एवं संरक्षक सुनील शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला। पीड़िता एक अधिवक्ता की रिश्तेदार है। मामले में कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने सदर पुलिस को निर्देशित किया है। इस दौरान कृपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, अरविन्द गौतम, मनोज शर्मा, सुशील कुमार, अभिषेक कोटिया आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें-
सुहागनगरी में कोरोना: 56 कोरोना नए मरीज मिले, सक्रिय केस 400 पार, पॉश कॉलोनियों में फैल रहा संक्रमण