फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा, भाजपा नेता के साथ एसपी सिटी को दी शिकायत

Fri, 21 Jan 2022 12:03 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एक साल पुराने मामले में एसपी सिटी ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस विवेचना के बाद कार्रवाई करने की बात कर रही है।
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना सदर क्षेत्र की युवती से शादी का वादा कर एक युवक ने दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि थाने में शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार को उसने भाजपा नेता के साथ एसपी सिटी विकास कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

दो साल पहले हुई थी शादी
सदर क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एसपी सिटी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। मगर, युवक का चालचलन ठीक नहीं था। इस पर पंचायत के बाद रिश्ता तोड़ लिया। एक साल पहले गांव के पास रहने वाले युवक ने उससे दोस्ती कर ली। वह एक दिन उसे होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई। इस पर उससे शादी करने को कहा। मगर, युवक टालमटोल करता रहा। बाद में उसे बिना बताए गर्भपात की गोली खिला दी और शादी से मना कर दिया। उसके घरवाले भी शादी के लिए राजी नहीं हुए। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। 
थाने में नहीं हुई सुनवाई
थाना में शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। मामले में भाजपा के बरौली अहीर मंडल के उपाध्यक्ष मुरारी लाल वर्मा ने कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मामला एक साल पूर्व का है। थाना सदर पुलिस को जांच के आदेश किए हैं। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें