फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्ष की बालिका से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, हैवानियत करने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 06 Feb 2020 12:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media
विज्ञापन
सैंया क्षेत्र के एक गांव में खेल रही पांच वर्षीय बालिका को फुसलाकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। वह रोती हुई घर पहुंची थी। उसकी तबीयत बिगड़ने पर घटना का पता चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


घटना सोमवार की है। बालिका की मां ने बताया कि उसकी पांच वर्षीय बेटी सोमवार की शाम को घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि तभी पड़ोस में रहने वाले 19 वर्षीय बालिका को फुसलाकर पोखर के पास ले गया। वहीं कंडे के बिटोरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर बालिका को वहीं रोते हुए छोड़कर भाग निकला।

बालिका वहां से रोते हुए घर आई और बहन को घटना की जानकारी दी। इधर, दूसरे दिन बालिका की तबीयत बिगड़ गई। जब उसकी मां उसे नहला रही थी तो कपड़ों में खून देख उसने पूछताछ की। बालिका ने सबकुछ बता दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बेटी को लेकर घरवाले सैंया थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि उसका पति बाहर रहता है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी देने पर बुधवार की सुबह ही घर आया, तो वह थाने आकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

बड़ी बहन ने चुप किया, पिता ने तहरीर दी
बच्ची ने घर आते ही पूरी घटना की जानकारी सात वर्षीय बड़ी बहन को दी। उसने कहा कि चुप हो, किसी को बताना नहीं। इस पर पीड़ित बच्ची ने किसी को नहीं बताया। उसकी हालत बिगड़ती गई। जब मां को पता चला तो उसने कहा कि चुप नहीं रहना है, वह पति को साथ लेकर थाना पहुंची। तहरीर पिता ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें