फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार

Fri, 27 Dec 2019 01:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसई मुहम्मदपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने क्षेत्रीय युवक पर नाबालिग पुत्री को प्रेमजाल में फंसाने एवं दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि थाना पुलिस ने भी उनकी सुनवाई नहीं की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उपद्रव की कहानी बताते भर आईं सिपाही की आंखें, बोले- सामने थी मौत हाजी कदीर बने 'फरिश्ता'

बसई मुहम्मदपुर क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक महिला बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। महिला का आरोप है कि एक क्षेत्रीय युवक उसकी नाबालिग पुत्री को अपने प्रेमजाल में फंसाकर गत 21 दिसंबर को फरार हो गया। उसी दिन रात को नाबालिग के साथ आरोपी युवक और उसके तीन अन्य साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फिरोजाबाद उपद्रव में घायल दो और युवकों की मौत, छह हुई मृतकों की संख्या
विज्ञापन


अगले दिन बेचने की फिराक में नाबालिग को कहीं ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में मौका देख नाबालिग भाग खड़ी हुई। अर्धबेहोशी की हालत में थाना पुलिस ने बालिका को ढूंढा।

ये भी पढ़ें: फिरोजाबाद बना छावनी, कड़े पहरे के बीच होगी साल 2019 के आखिरी जुमे की नमाज

पीड़ित महिला ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। महिला की मानें तो थाना पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। महिला ने दरोगा के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें