फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: जुमे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जिले को 20 सेक्टरों में बांटा गया

विज्ञापन
26एमएनपी-36-सुरक्षा की दृष्टि से शहर में तैनात पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की जाएगी। एसपी और एएसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सुरक्षा को लेकर जिले को 20 सेेक्टर में बांटा गया है। वहीं प्रत्येक पर एक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।जुमे की नमाज को लेकर भी कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस और पीएसी जिले भर में गश्त करती नजर आएगी। सुरक्षा की दृष्टि से जिले को कुल 20 सेक्टर में बांटा गया है वहीं प्रत्येक पर एक एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल मौजूद रहेगा
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसपी अजय कुमार पांडेय और एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस के अलावा खुफिया विभाग भी जिले भर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। शुक्रवार को भी टीमें अलग-अलग निगरानी करती नजर आएंगी। इसके साथ ही डीएम, एसपी, एएसपी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहेंगे।

जिन स्थानों पर किसी भी तरह की आशंका होगी। वहां पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। तैनात पुलिस पल-पल की स्थिति के बारे में अधिकारियों को अवगत कराती रहेगी। इसके साथ ही अधिकारी भी मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा सुरक्षा को लेकर पहले से ही जिले भर की पुलिस अलर्ट पर है। जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता और अधिक बढ़ा दी गई है। जिले भर में चाक चौराहों पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। इसके साथ ही मोबाइल टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त करती रहेंगी।
विज्ञापन


जिले में माहौल शांतिपूर्ण है। सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें