फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सात साल की मासूम के साथ हैवानियत, फिर बेरहमी से कर दी हत्या; सरसों के खेत में ऐसे हाल में मिली लाश

Sun, 11 Feb 2024 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

घर से खेलते-खलते लापता हुई सात साल की मासूम बच्ची की लाश पुलिस को सरसों के खेत में मिली। बच्ची की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से  हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
विज्ञापन
एसएसपी एटा राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। शव को सरसों के खेत में छिपा दिया गया। परिजन बच्ची की तलाश करते रहे लेकिन शनिवार की देर रात तक उसका पता नहीं चला, रात करीब 9:00 बजे बच्ची खेत में पड़ी मिली।
विज्ञापन


एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची शनिवार की दोपहर करीब 12:00 बजे अपने उम्र के बच्चों के साथ गांव में खेलने निकली थी। इसके बाद बच्ची लापता हो गई। बच्ची के माता-पिता तलाश करते रहे लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका। 

इधर बच्ची के गुम होने की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी बच्ची की तलाश शुरू की तो सरसों के खेत में रात करीब 9:00 बजे डॉग स्क्वायड टीम ने शव को बरामद कर लिया। प्रथम दृष्ट्या बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अपराधियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। जल्दी खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें