फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार ने सात वर्षीय बच्ची से की 'घिनौनी' हरकत, पंचायत में मामला दबाने की कोशिश

Tue, 17 Mar 2020 12:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के अछनेरा क्षेत्र में रिश्तेदार युवक ने सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची ने विरोध किया तो उसे ईंट मारकर घायल कर दिया। आरोपी पक्ष ने रिश्तेदारी का मामला होने के नाते पंचायत कर समझौते की कोशिश की। बाद में पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता कक्षा दो की छात्रा है। पिता की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार बच्ची को 13 मार्च को गांव का ही रिश्तेदार युवक चाऊमीन खिलाने के बहाने ले गया। वो उसे बाड़े में लेकर चला गया। वहां उसने दुष्कर्म का प्रयास किया तो बच्ची ने घरवालों से शिकायत की बात कही। 

इस पर युवक ने उसे ईंट मारकर घायल कर दिया। इससे बच्ची बेहोश हो गई। करीब तीन घंटे बाद वो लहूलुहान दशा में घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। घरवाले उसे लेकर आगरा के एक निजी अस्पताल में गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लाख रुपये का लालच दिया गया

रिश्तेदारी का मामला होने के कारण दो दिन तक पंचायत होती रही। चर्चा है कि पांच लाख रुपये देने का लालच देकर समझौते की कोशिश की गई पर, पीड़िता की मां राजी नहीं हुई। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। 

रविवार की रात करीब 12 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थाना प्रभारी भीलू सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता की ओर से तहरीर दी गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

पंचायत के तुगलकी फरमान

करीब एक वर्ष पूर्व एक महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में पंचायत हुई थी। जिसमें आरोपी को आगे से दोबारा ऐसी हरकत न करने की चेतावनी देते हुए मामला रफा-दफा कर दिया गया था। 

जिससे आहत महिला ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। हाल ही में एक पंचायत में बात न मानने पर पंचों के द्वारा आरोपी पर डंडे बरसाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें