फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन से दर्शन कर दिल्ली लौट रहा था परिवार, एक्सप्रेसवे पर हुआ ऐसा हादसा, मच गई चीख-पुकार

Mon, 08 Jul 2019 12:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार को उठाती क्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर नौहझील के गांव चांदपुर खुर्द (माइल स्टोन-60) के पास कूड़ा ढो रही गाड़ी में पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपती, बच्चे और कूड़ा गाड़ी के दो कर्मचारी समेत सात लोग घायल हो गए। कार सवार वृंदावन से दर्शन करके नोएडा लौट रहे थे। घायलों को जेबर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली के आरके पुरम निवासी राजवीर सिंह अपनी पत्नी सुमन, 14 साल के बेटा दीपाशुं, नौ साल के बेटा अंशु और सात साल की बेटी दीप्ति के साथ वृंदावन में दर्शन करके घर लौट रहे थे।

कार सवार परिवार नौहझील के गांव चांदपुर खुर्द (माइल स्टोन-60) पर पहुंचा। तभी उनकी कार आगे चल रही एक्सप्रेसवे की कूड़ा ढोने वाली गाड़ी से भिड़ गई। इससे कार सवार दंपती, तीनों बच्चे और कूड़ा गाड़ी के दो कर्मचारी संजीव व अजय घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची नौहझील पुलिस ने एक्सप्रेसवे कर्मियों के सहयोग जेबर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कार को राजवीर सिंह चला रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें