एत्मादपुर। कस्बे में बृहस्पतिवार से सात दिवसीय कंस मेले का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को चेयरमैन डॉ. सुरेश कुशवाह और एसडीएम/ईओ नवोदिता शर्मा मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मेला शाम 6 बजे से शुरू होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एसपी सिंह बघेल और डाॅ. धर्मपाल सिंह माैजूद रहेंगे।
13 मार्च को कृष्ण बलराम की झांकी, कंस वध, 14 मार्च को रसिया दंगल, 15 मार्च को कुश्ती दंगल, 16 व 17 मार्च को सांकृतिक कार्यक्रम और 18 मार्च को कवि सम्मेलन का आयोजन कराया जाएगा। संवाद