फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे ने हमें सही समय पर जगा दिया: अखिलेश

Fri, 18 Mar 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा
विज्ञापन
अ‌ख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
‘समाजवादी सरकार ने अभी चार साल पूरे किया और सर्वे आ गया है। हमें सही समय पर जगा दिया है। एक साल जनता के बीच जाएंगे और वोट मांगेंगे। हो सकता है कि भ्रम फैलाने के लिए रिपोर्ट आई हो। समाजवादी दूसरे की बात मान लेते हैं। हम एलर्ट हो गए हैं।’ आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में एक टीवी चैनल का सर्वे आने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में ये बातें कहीं। वह क्रॉसबो के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


 सर्वे रिपोर्ट में 2017 विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को तीसरे स्थान पर दिखाया गया है। इस पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बसपा और भाजपा को चुनौती दी कि वह काम से तुलना कर लें। सड़क, बिजली से लेकर अन्य योजनाओं में समाजवादी पार्टी की सरकार ने जितना काम किया, उसका मुकाबले किसी ने काम नहीं किया। मुख्यमंत्री ने आगरा वासियों के लिए किए गए इनर रिंग रोड, एक्सप्रेस और बिजली जैसे कामों को भी गिनाया। विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन पर किसी जाति को मदद करने का आरोप लगाया जाता है। मदद और घटना में भी राजनीति ढूंढ रहे हैं। उन्होंने सुल्तानपुर जिले में एक व्यक्ति का शव तीन-चार दिन रखे जाने का उदाहरण भी दिया।
 
डायल 100 की तैयारी तेज
आगरा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि डायल 100 स्कीम की तैयारी तेज चल रही है। जुलाई-अगस्त से पुलिसिंग तेज हो जाएगी। 100 नंबर पर डायल करने के बाद 10 से 15 मिनट पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें