फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वॉलीबाल और क्रिकेट की मंडलीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन

Sat, 21 Sep 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में बालिका वर्ग के वॉलीबाल ट्रायल्स के दौरान परिचय प्राप्त करतीं प्रधानाचार्य प्
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मंडलीय प्रतियोगिता के लिए वॉलीबाल और क्रिकेट का जनपदीय ट्रायल्स हुआ। सीनियर वॉलीबाल बालक वर्ग में श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज रठेरा की टीम विजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में कुंवर आरसी इंटर कॉलेज की छात्राओं का दबदबा रहा। सब जूनियर में हॉस्टल के खिलाड़ी विजेता बने। बालक और बालिका वर्ग के लिए मंडलीय टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

वॉलीबाल बालक वर्ग का ट्रायल संयोजक विद्यालय श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज की देख रेख में हुआ। बालक वर्ग अंडर-19 में श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज रठेरा की टीम विजेता रही। अंडर-17 बालक वर्ग में हॉस्टल के खिलाड़ी विजेता बने। जबकि अंडर-14 में सतानंद इंटर काॅलेज रठेरा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बालिका वर्ग अंडर- 19 में कुंवर आरसी बालिका इंटर कॉलेज प्रथम, अंडर-17 में गंगा सहाय की छात्राओं ने प्रथम स्थान पाया। वॉलीबाल का उद्घाटन सिराजुद्दीन और प्रभा सिंह ने किया। सुभाष चंद्र यादव और इश्तिकार अहमद ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

क्रिकेट में श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज का रहा दबदबा
क्रिकेट का ट्रायल डीएवी इंटर कॉलेज लखौरा के प्रधानाचार्य की देखरेख में हुआ। इसमें श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मैनपुरी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। क्रिकेट के ट्रायल में एकरसानंद इंटर काॅलेज, डाॅ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज, एसबीआर इंटर कॉलेज आदि की टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. हिमांशु यादव, रिश्म सिंह, सविता, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, शिवराम सिंह, स्वतंत्र कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, कलीमखान आदि व्यायाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें