बेवर अमर शहीद इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते प्रधानाचार्य शिवराज सिंह
- फोटो : बेवर अमर शहीद इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते प्रधानाचार्य शिवराज सिंह बैस व अन्य प्रवक्ता।
बेवर। शनिवार को कस्बे के अमर शहीद इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान, फसल सुरक्षा, पर्यावरण, स्वच्छता, भूकंप से बचाव, एलजी रिसाव आदि विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जूनियर व सीनियर वर्ग की छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग मॉडल पेश कर अपनी वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया।
आम आदमी की रोजमर्रा की समस्याओं से लेकर अंतरिक्ष में बढ़ती तकनीकी पर छात्र - छात्राओं ने अपने वैज्ञानिक विचारों को विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। निर्णायक मंडल ने जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग में अलग-अलग विजेताओं को चुना। प्रधानाचार्य शिवराज सिंह बैस ने बताया कि कुल 87 विद्यार्थियों ने 66 मॉडल व 21 चार्ट का प्रदर्शन किया है जिसमें निर्णायक की भूमिका अध्यापक अरुण कुमार, सोमेश कुमार एवं राम शरण ने निभाई। सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) प्रथम एंजल और मुस्कान, द्वितीय रूपेश, भारती, संध्या मीनाक्षी, तृतीय स्वाति, निधि वहीं रहीं। वहीं जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) में प्रथम उत्कर्ष पांडेय, राजकुमार, द्वितीय कुमारी नैना, कुमारी प्रिया,, तृतीय आदित्य और भानु व सूरज रहे। विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन प्रवक्ता करन सिंह ने किया।
छात्राओं को पोषण और स्वच्छता की दी जानकारी
करहल। शनिवार को करहल के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में तृतीय शनिवार गतिविधि के अंतर्गत पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मंजूषलता यादव ने छात्राओं को संतुलित आहार, उचित खानपान, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दीं। उन्होंने कहाकि छात्राओं को उचित पोषण युक्त भोजन लेना चाहिए। इस दौरान आशुतोष गहरवार, पूजा, अनुप्रिया, मयंका, रुचि और रनवीर सिंह समेत स्टाफ मौजूद रहा। संवाद