फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी के बाद बढ़ी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सोमवार को पुलिस प्रशासन के साथ रेलवे प्रशासन भी अलर्ट हो गया। स्टेशन परिसर को छावनी में तब्दील कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान डॉग स्क्वैड की टीम भी मौजूद रही। बता दें कि सोमवार सुबह हापुड़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को पत्र मिला। इसमें हापुड़, टूंडला, अलीगढ़, कानपुर आदि कई स्टेशनों को 26/11 को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र को संज्ञान में लेते हुए गृह मंत्रालय के निर्देश पर रेल मंत्रालय ने प्रत्येक स्टेशन पर चेकिंग के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार के निर्देश पर एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह और सीओ सिटी हरिमोहन सिंह पुलिस बल के साथ सोमवार को रेलवे स्टेशन पहुंचे। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के साथ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की गई। आरक्षण कार्यालय, माल गोदाम के आसपास, साइकिल स्टैंड, प्लेटफार्म व प्रतीक्षालय के साथ अन्य स्थानों की जांच की गई।
इस दौरान गोमती एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों की भी जांच की गई। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु और विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। आरपीएफ और जीआरपी थानाध्यक्ष को त्योहार पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें