एक जुलाई से अनलॉक का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बढ़ेगी। बाजार, सार्वजनिक स्थलों और दफ्तरों में बिना मास्क कोई नहीं जाने दिया जाएगा। दो गज की दूरी का पालन कराने पर सख्ती बढ़ेगी। सड़क पर थूकने पर मुकदमा होगा।
अब ग्रुप में रैंडम सैंपलिंग होगी। प्राइवेट गार्ड, सफाई कर्मी, शराब विक्रेता, सरकारी दफ्तर, केमिस्ट, सैलून पर समूह में सैंपलिंग कर संक्रमण के प्रसार का पता लगाया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में स्क्रीनिंग, घर में जाकर मॉपिंग, दवा वितरण और थर्ड पार्टी सत्यापन जारी रहेगा।
ताजनगरी में सोमवार तक 1219 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 1017 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। अब तक 85 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में 119 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
संबंधित खबरें:
राहत: नहीं बढ़ेगी फीस, बस-वैन का किराया भी माफ, स्कूल खुलने पर डीएम ने कही यह बात
आगरा में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, एक दिन में 14 नए मरीज...आंकड़ा 1200 के पार