बिजली के तारों पर गिरीं पेड़ों की टहनियां
- फोटो : अमर उजाला
दो सौ करोड़ से अधिक टिड्डियों के हमले की वजह से मंगलवार सुबह और दोपहर को आधे शहर को गंगाजल नहीं मिल सका। दरअसल, इन टिड्डियों के जीवनी मंडी में पेड़ों पर बैठ जाने से टहनियां झुककर तारों पर गिरीं और बिजली की सप्लाई बंद हो गई। बिजली न होने के कारण जीवनी मंडी वॉटरवर्क्स की मोटरें नहीं चल पाईं। जीवनी मंडी से आधे शहर को पानी की सप्लाई होती है। टिड्डियों का हमला सोमवार की रात में हुआ था।
तीन खंभों में हुए फॉल्ट
सोमवार की शाम टिड्डियों ने जीवनी मंडी वॉटरवर्क्स परिसर में मौजूद पेड़ों पर हमला किया तो पेड़ों की टहनियां बिजली के तारों पर गिरीं और 3 खंभों पर फॉल्ट हुए। टोरेंट पावर के तकनीशियनों की मदद से जलकल विभाग की टीम ने पूरी रात मिलकर मरम्मत की।
Locusts Attack: आगरा में टिड्डियों को मार गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल, जिलेभर में टीमें तैनात
इसके बाद मंगलवार की सुबह जलापूर्ति के लिए प्लांट की आपूर्ति शुरू हो पाई। 90 एमएलडी का प्लांट सुबह 9 बजे और 45 एमएलडी का एक प्लांट दोपहर में 3 बजे के बाद चालू हो पाया, जिसके कारण मंगलवार को पूरे दिन जलापूर्ति नहीं हो सकी।